दुनिया का पहला वायरलेस चार्जिंग लैपटॉप DELL Latitude 7285 बिक्री के लिए उपलब्ध

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jul 2017 11:13 AM IST
Dell Latitude 7285 launched, This is the worlds first wireless charging
Dell Latitude 7285

    डेल ने दुनिया का पहला वायरलेस चार्जिंग लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। लैपटॉपल का नामLatitude 7285है। इस लैपटॉप में 2 इन वन वायरलेस चार्जिंग की-बोर्ड और चार्जिंग मैट की सुविधा दी गई है। इस लैपटॉप की पहली झलक CES 2017 में दिखी थी। अब यह लैपटॉप बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

    Dell Latitude 7285 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Dell Latitude 7285
    Dell Latitude 7285

    ​इस लैपटॉप की स्क्रीन साइज 12.3 इंच है जिसका रिजॉल्यूशन 2880 x1920 पिक्सल है। डेल लेटीट्यूड 7285 में इंटेल कोर आई7 vPro प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनेल स्टोरेज दी गई है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। लैपटॉप में इन्क्रिप्शन और फेशियल रिकॉग्निशन के लिए माइक्रोसॉफ्ट का विंडो हेल्लो फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम दिया गया है। इसमें विंडोज 10 प्रो का ट्रायल वर्जन 30 दिन के लिए दिया गया है।

    इस वायरलेस लैपटॉप की शुरुआती कीमत $1,199.99 यानी करीब 77,500 रुपये है। यह कीमत केवल लैपटॉप की है, जबकि वायरेस चार्जिंग की-बोर्ड और चार्जिंग मैट की कीमत क्रमशः $379.99 यानी 24,500 रुपये और $199.99 यानी करीब 12,900 रुपये है। इस तरह अगर आप वायरलेस चार्जिंग के साथ इस लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं तो आपको 1,02,000 रुपये खर्च करने होंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें