माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज फोन को सपोर्ट देना किया बंद

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने विंडोज फोन के लिए सपोर्ट ना देने का ऐलान किया है। साथ ही कंपनी ने फोन के लिए अपने सबसे पोपुलर ओएस 8.1 के सपोर्ट को भी बंद करने की घोषणा की है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आपका विंडोज फोन बेकार हो गया, बस भविष्य में फोन को कोई अपडेट नहीं मिलने वाला है।
माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम से नोकिया लूमिया के यूजर्स प्रभावित होंगे। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के 80 फीसदी फोन में विंडोज 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम है। माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2014 में विंडोज 8.1 को लॉन्च किया था और अगले तीन सालों तक इस ओएस का अपडेट देने का वादा किया था।
माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम के लिए एप्पल के आईओएस और गूगल के एंड्रॉयड की बढ़ती लोकप्रियता को जिम्मेदार माना जा रहा है। वैसे भी विडों वाले फोन शुरू से ही यूजर्स को पसंद नहीं थे और ना ही यह ओएस यूजर्स फ्रेंडली थे।