मोटो ई4 प्लस हुआ लॉन्च, इसमें है 5000mAh की बैटरी, कीमत 10 हजार रुपये से कम

लेनोवो ने अपना नया फोन मोटो ई4 प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5000mAh की दमदार बैटरी और एंड्रॉयड नूगट का लेटेस्ट वर्जन 7.1.1 है।
इस फोन की सीधी टक्कर नोकिया 3, शाओमी रेडमी नोट 4, शाओमी रेडमी 4 से होगी। फोन की बिक्री आज रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर होगी। इसके अलावा कंपनी ने भारत में मोटो ई की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि 8,999 रुपये की कीमत पर मोटो ई4 को ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
मोटो ई4 प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x720 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक एमटी 6737 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 पर चलेगा। इसके अलावा फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की कीमत 9,999 रुपये है।
मोटो ई4 प्लस के साथ मिलने वाले ऑफर्स

इस फोन के साथ जियो की ओर से प्राइम मेंबरशिप और 30 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। इसके अलावा आईडिया की ओर से 443 रुपये के रिचार्ज पर 84 जीबी डाटा 3 महीने के लिए मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 9,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही मोटो पल्स का हेडफोन सिर्फ 649 रुपये में मिलेगा जिसकी कीमत 1,499 रुपये है। फोन के साथ 4,000 रुपये का बाय बैक गारंटी भी मिलेगा।