शाओमी का सबसे सस्ते फोन रेडमी 4ए आज हो सकता है आपका

अगर आप भी कम दाम में दमदार बैटरी और बढ़िया फोन की तलाश में हैं तो आपके लिए शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी 4ए आज एक बार फिर से सेल के लिए है। फोन की बिक्री गुरुवार को दोपहर 12 बजे से अमेजॉन इंडिया पर होगी। हालांकि इस फोन की यह पहली सेल नहीं है। इससे पहले भी कई सेल में इस फोन की बिक्री हो चुकी है।
शाओमी रेडमी 4ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

रेडमी 4ए इसमें पॉलीकार्बोनेट बॉडी, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम दिया गया है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 4ए में 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS, ब्लूटूथ v4.1 और बैटरी 3120mAh की है। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।