टेलीनॉर के 116 रुपये प्लान से जियो को मिलेगी कड़ी टक्कर

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jul 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
Telenor offfers 28GB data At Rs 116 and Rs 146
Telenor

    नार्वे की कंपनी टेलीनॉर ने एक बार फिर से रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए कमर कस ली है। कंपनी के 116 रुपये और 146 रुपये के दो प्लान वाकई शानदार और चैलेंजिंग हैं। टेलीनॉर के ये दोनों प्लान जियो के नए धन धना धन प्लान को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि जल्द ही टेलीनॉर का भारती एयरटेल में विलय होने वाला है।

    क्या हैं टेलीनॉर का 116 रुपये और 146 रुपये वाले प्लान ?

    एयरटेल, टेलीनॉर
    एयरटेल, टेलीनॉर

    सबसे पहले बता दें कि कंपनी ने 116 रुपये और 146 रुपये के दो प्लान लॉन्च किए हैं जो दोनों रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। दोनों प्लान में टेलीनॉर से टेलीनॉर पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।

    विज्ञापन

    116 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान में 28 जीबी 4जी/2जी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा 1 जीबी होगी। इसके अलावा टेलीनॉर के नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग रहेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    146 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान में 28 दिनों के लिए 28 जीबी 4जी/2जी डाटा मिलेगा। साथ में टेलीनॉर के नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी। वहीं, दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग लिमिटेड है। आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और के लिए 400 मिनट फ्री कॉलिंग, वहीं बिहार-झारखंड, यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट के लिए 300 मिनट फ्री कॉलिंग मिलेगी।

    दोनों प्लान में फ्री SMS और फ्री रोमिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें