विज्ञापन

किसके कंधे पर किसका बोझ

Vijay Prabhakar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            किसके कंधे पर किसका बोझ
        
                                                    
                            

किसलिए यह व्यर्थ का तंबू तानना,
खूँटियाँ ठोंक यूँ डेरा लगाना?
कौन मरा है यहाँ किसके वास्ते,
लहू की उल्टियाँ कर-करके?
फिर भी लोग जीते ही हैं यहाँ,
मन की बंद कोठरियों में सड़ते हुए;
और फिर भी कैसे खिल उठते हैं बाग़ में,
ये सुर्ख़, ताज़ा गुलाब?


यहाँ सारे चिराग़
घुल-घुलकर बुझ जाते हैं,
पेड़ घने अंधेरे में ही
ठिठुरते हैं, बेबस झड़ जाते हैं,
फिर भी ज़िंदगी से बाज़ी लगाते हैं—
एक ही बात को घूँट-घूँट पीते हुए,
और कह उठते हैं ये मलंग फ़क़ीर:
"जो भी हो, राजा तो हम ही हैं!"

सूरज के डूबने से पहले ही अंत हो चुका,
जन्म तो बस एक ला'इलाज मर्ज़ है,
वेदना के ये गीत और क्या हैं—
इक खोखली मज़ार ही तो हैं!
जो वार करता है,
पहले उसी का शीश कटता है,
और फिर शहादत
उसी के गले का हार बन जाती है।

 
2 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nivedan Kumar

12 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8124 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10438 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12711 कविताएं

View Profile

suckhi singh

11 कविताएं

View Profile