विज्ञापन

उन्हें नहीं मिली जगह तुम्हारे क़िताबों के पन्नों के बीच दबकर सोने की

Vaibhav Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मिट्टी में लगाए गए पौधे ख़ुश थे
        
                                                    
                            
उन्हें पता नहीं था, एक दिन तोड़ा जाएगा उनके फूलों को

पौधे बड़े हुए
उनमें फूल लगे
फूलों को तोड़ा गया

तोड़े गए फूल नाराज़ थे
इसलिए नहीं कि उन्हें तोड़ा गया
इसलिए कि उन्हें नहीं सौंपा गया तुम्हारे हाथों में

फूलों को तोड़ा गया
मंदिरों में चढ़ाने के लिए
अर्थियों को सजाने के लिए
गंगा में बहाने के लिए
वे नाराज़ थे
उन्हें नहीं मिली जगह तुम्हारे क़िताबों के पन्नों के बीच दबकर सोने की ।
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aalam-e-Ghazal Parvez

285 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

515 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13536 कविताएं

View Profile