विज्ञापन

सुनता ही नहीं कोई पर सबको सुनाना है. .

Shivcharan Dass

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हँसने का बहाना है ना रोने का बहाना है
        
                                                    
                            
जीना है या जीने की बस रस्म निभाना है

ज़ब हाथ में पत्थर हैँ निगाहों में छुपे खंजर
लगता है शिकारी का हम पे ही निशाना है

महसूस नहीं करता है दर्द जो अपनों का
कहने को है अपना पर सच में बेगाना है

निकला जो अंधरे में अँधेरे में ही लौटेगा
हर आम जिन्दगी का इतना ही फ़साना है

कुछ देर अभी और मधुर नींद में रहना था
मम्मी ने झिझोड़ा क्या स्कूल नहीं जाना है

क्या दास बतायेंगें हाले दिल अपना हम
सुनता ही नहीं कोई पर सबको सुनाना है. .
13 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all