विज्ञापन

सेना है या सर्कस वाला

Saurav Rhythm

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            India gate पर करतब दिखाये
        
                                                    
                            
लाल किले पे सलामी
वर्दी में सजे जवान
नेता बजाये ताली
अरे भैया
सेना है या सर्कस वाला

हाथी चले घोड़ा दौड़े
ऊंट चले मतवाला
देखो कैसे लाल किले पर
मंच बना रंगशाला
अरे भैया
सेना है या सर्कस वाला

टोपी चमके जूते चमके
चमके मूँछ निराली
कैमरा आए सीना ताने
बन जाए तस्वीर निराली
अरे भैया
सेना है या सर्कस वाला

आगे आगे बैंड बजे
पीछे पूरी टोली
जनता बोले वाह वाह वाह वाह
नेता बोले ठोको ताली
अरे भैया
सेना है या सर्कस वाला

झंडा ऊंचा नारे ऊंचे
ऊंची नेता जी की बोली
आज दिखाया खूब तमाशा
कल फिर आएगी ये टोली
अरे भैया
सेना है या सर्कस वाला
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all