विज्ञापन

सूरज को गाली देते हैं.

sanjay kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जो धूप में बैठ कर ताली देते हैं
        
                                                    
                            
बात बात पर सूरज को गाली देते हैं

छीन लेते हैं उसके निवाले भी
परोसकर जिसको थाली देते हैं

रहते हैं जो दरख्तों के दरमियां
वही काट अक्सर डाली देते हैं

ख़्वाहिश पढ़ने की रखने वाले
ख़त का कागज़ खाली देते हैं

बख़्शिश किससे मांगे बहार
आग बगीचे में माली देते हैं

कैद कर जुगनुओं को उजालों में
तितलियों को रात काली देते हैं

जब पतझड़ हो घर आंगन में
सूखे पत्ते भी रखवाली देते हैं

चल सकते हो अपने साथ चलो
दुनियां वाले खाम ख़याली देते हैं
-संजय कुमार
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12570 कविताएं

View Profile

User

26 कविताएं

View Profile