विज्ञापन

संघर्ष ही जीवन है

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            संघर्ष ही जीवन है
        
                                                    
                            

संघर्ष ही जीवन है,
और इससे कोई बच नहीं सकता,
हर किसी के हिस्से में आता है संघर्ष,
चाहे वह कितना ही महान क्यों न हो।

राम हों या सीता,
राधा हों या कृष्ण,
इस धरती पर आए हैं तो
संघर्ष से गुजरना ही पड़ा है।

किसी का संघर्ष दिखाई देता है,
किसी का भीतर ही भीतर चलता है,
पर इस संसार में
बिना संघर्ष के कोई जीवन नहीं पलता है।

इसलिए संघर्ष से भागो मत,
उसे जीवन का हिस्सा मानो,
क्योंकि इस धरती पर रहना है
तो संघर्ष को स्वीकारना होगा।

संघर्ष हमें तोड़ता नहीं,
हमारे भीतर छिपे इंसान को गढ़ता है,
और यही संघर्ष
जीवन को अर्थ देता है।
— रजनी
9 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10257 कविताएं

View Profile