विज्ञापन

तासीर सपनों की

Rachana Dubey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बोएं हुए सपने थोड़ा और पकेंगेसोच के के कई रात जागे
        
                                                    
                            
पर सपनों की पेचीदा तासीर
कुछ ऊगा नहीं कुछ पका नहीं
कुछ कमजोर थे कुछ बेजान
पर अभी भी उम्मीद में हूँ
ऐ मेरे भगवान
मैं अभी थका नहीं
धुएं और रेत के कब्रिस्तान में
बोए है बीज
कुछ अमन के
शांति के
सौहार्द के
और प्रेम के
पर रेतीली जमी पर कुछ भी पैदा हुआ नहीं ।
अमन शायद थोड़ा नीचे दफन है
के पनप नहीं पाएगा
शांति के बीज हल्के है जो ,
हवा उड़ा ले के जाएगा
सौहार्द खारे रेत में
और खारा हो गया है
ऐसा लगता है बीज का अस्तित्व
बेसहारा हो गया है
पर मेरे भगवान अभी भी मै थका नहीं ।
नास्तिकों की एक बस्ती में
कुछ आस्तिकों का ठिकाना है
जिनको बाग उजाड़ने हो उजड़े
हमें तो फूल खिलाना है
आना जो हो धरती पर फिर से जो राम जी
तो याद रखना आपको भी भगवान ही भरोसे आना है।
यहां बारूदों की सुरंगों में
जीवन की गुंजाइश है
नफरतों के इस जहां में
मोहब्बतो की फरमाइश है
ये जहां आज भी जाने कितने टुकड़ों में बटा बैठा है
पर वो जो सिर्फ एक है
आज उसी की आजमाइश है
वैसे तो बोए हुए सपनों से
दुनिया नहीं चलती
और सच्चाई मेरे दुनिया की
मुझे नहीं अच्छी लगती ।
पर क्या करे अभी भी
उम्मीद में हूँ
ऐ मेरे भगवान
मैं अभी थका नहीं ।

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile