विज्ञापन

शायद अब रह नहीं गई

Priyanka Vasantavada

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शायद अब रह नहीं गई
        
                                                    
                            
वो जो कभी बुनती थी
कामयाबी के सपने कई,
जिनमें मनवाती थी लोहा अपना
इस जहाँ के अज़ीमों-शाहों से।
जुटी थी हर रोज़ बनाने
थोड़ा बेहतर जीवन को।
दिल-ओ-दिमाग़ से करती वो
सबके फ़ायदे का कारोबार।

पर अब दुनिया की परवाह
नहीं — शायद। या हो गई सुन्न
इस बेदर्दी के बाज़ार से,
जहाँ रोज़ नुमाइश लगती है
बचे-कुचे इंसानियत की।
अब वो हालातों को बदलने की
जद्दोजहत का जुनून न रहा।

या तुम्हारे ख़यालों में खोने में
है शायद वो सुकून —
जो कभी अपना नाम बनाने में था।
बस और नहीं है रस
इस बेहिस ज़माने में।
तुमसे मिलन की आस ही,
अब मेरी ज़िंदगानी में।
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

973 कविताएं

View Profile