विज्ञापन

वो मर गया

Manoj Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो मर गया पर मत कहना मुरदा है!
        
                                                    
                            
उसकी सांसों में तेरी खुशबू जिंदा है!

तन्हाई, रुसवाई, ये कातिल क्या जाने,
जिनकी आंखों पर नफरत का परदा है!

प्रेम के पंछी तो सिर्फ उड़ना जानते हैं
पर कुतर देना तो जमाने की अदा है!

प्रेमी का कोई जाति धर्म नहीं होता
ये मानव के कुंठित मन की सदा है!

"केशव"ने "सुभद्रा","अर्जुन" को सौंप दी,
फिर क्यूं ये समाज,अब भी मुरदा है!!
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

972 कविताएं

View Profile