विज्ञापन

रिमझिम

Lara Upadhyay

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रिमझिम रिमझिम बारिश आई
        
                                                    
                            
मन में वह नयी उमंग लाई
आओ बच्चों आओ बच्चों
सावन की नयी बुहार लाई

रिमझिम बारिश जब आती है
भीगनें को मन तब करता हैं
मोर भी अपने पंख फैलाकर
धरा पें नाच दिखाता है

जब काले-काले बादल आते,
मोर खुशी से नाच दिखाते ।
पंख फैलाकर झूम-झूमकर,
सावन का संदेश सुनाते ॥
रिमझिम रिमझिम पानी बरसा

रिमझिम रिमझिम पानी बरसा,
धरती का हर कोना हरसा।
आओ मिलकर खेल रचाएँ,
गाएँ, कूदें, हँसते जाएँ॥

टप-टप बूंदें, छम-छम पानी,
हँसती आई वर्षा रानी।
नन्हे-नन्हे पग थिरकाएँ,
गीत नए सब मिलकर गाएँ॥

कागज़ वाली नाव चलाएँ,
बहते जल के संग इठलाएँ।
आगे-आगे नाव हमारी,
पीछे हँसी की फुलवारी॥

मोर नाचे पंख पसारे,
देखे उसको बच्चे सारे।
कू-कू करती कोयल प्यारी,
लगती कितनी छवि न्यारी॥

टर्र-टर्र मेंढक गुनगुन बोले,
झूले डाली-डाली डोले।
तितली रंग बिखेरती जाए,
मन में नई उमंग जगाए॥

बगिया हँसी, हँसे फूल सारे,
महके आँगन, महके द्वारे।
पेड़ हवा के संग लहराएँ,
मीठे-मीठे गीत सुनाएँ॥

रिमझिम रिमझिम वर्षा आई,
संग में मीठी खुशी भी लाई।
नाचो, गाओ, हँसो खिलखिल,
बरसो बादल रिमझिम-रिमझिम॥
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13423 कविताएं

View Profile

Parul Bhaktani

1636 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7484 कविताएं

View Profile