विज्ञापन

दिल तुम्हारा हो गया

HIMANSHU CHARAN

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हम ने सीने से लगाया, दिल न अपना बन सका,
        
                                                    
                            
मुस्कुरा कर तुम ने देखा, दिल तुम्हारा हो गया।
ढूँढते फिरते थे जिस चाहत को हम दुनिया में कल,
सामने तुम आ गए तो दिल को सहारा हो गया।

हम ने चाहा था कि तुम से फ़ासला रखें ज़रा,
तुम ने बस हँस कर पुकारा, सब तुम्हारा हो गया।

ज़िंदगी भर की उदासी, रंज-ओ-ग़म सब मिट गए,
एक तेरे दीदार से यह जग भी प्यारा हो गया।

क्या कहें 'लाला' फ़साना इस जुनुँ-ए-इश्क़ का,
जो कभी मेरा न था वो अब तुम्हारा हो गया।
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10476 कविताएं

View Profile