विज्ञापन

हिन्दी अपनालें

dev chauhan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं तेरे संग चलूंगा मैया, पकड़ के तेरा हाथ,
        
                                                    
                            
मत रो, मत रो, मेरी मात।

माँ तेरा भारत से युग युग का नाता है ,
तेरे हाल को देखूं तो मुझे रोना आता है ,
तेरे अपने ही लाल तेरा ,,,छोड़ रहे हैं साथ
मत रो मत रो मेरी मात-- 2

कभी भाषाओं की माँ, तू ही महारानी थी ,
वेदों से जन्मी थी, ऋषियों की वाणी थी
आज नहीं तो कल मैया फिर बदलेंगे हालात
मत रो मत रो मेरी मात --2

मेरे सच्चे भारत की माँ, तू परिभाषा है
भारत के जन-जन की, बस तू ही आशा है
सूरज उगने ही वाला है ,कटने वाली है रात
मत रो मत रो मेरी मात--2

आओ फिर सीने से *हिंदी* को लगाले हम
पल-पल के जीवन में *हिंदी* अपना ले हम
पाल के सौतन मां के घर में ,करते क्यों आघात
पकड़ लो माँ का हाथ--2

हम हिंदी संग चलेंगे पग पग पकड़ के इसके हाथ
बदलेंगे हालात।
न छोड़ेंगे साथ।
मत रो मत रो ऐ मात,
मत रो मत रो ऐ मात

मैं तेरे संग चलूंगा मैया पकड़ के तेरा हाथ
मत रो मत रो ऐ मात
-देवेन्द्र सिंह चौहान
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13423 कविताएं

View Profile