विज्ञापन

क्रांतिकारी बीमार

Creative RP

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            विद्रोह की भड़क
        
                                                    
                            
हल्की सी चिंगारी
और दो पल का जोश
जैसे दबा देगा
सारे अप्रासंगिक विचारों को
जैसे मिटा देगा
सारे मंदाचार को
जिसे समाज ने बस मान लिया
मान लिया हल्के से दबाव में
जैसे भ्रष्टाचार को माना
जैसे देश में उत्पन्न विकार को माना
मग़र मेरे मन में उठ रही
विद्रोह की ललक
अभी हल्की है
जैसे सुनसान गली अब सुरक्षित है
मिले अधिकार भी आरक्षित है
मेरे सवाल मुझे बैठने नहीं देते
मेरे हौसले मुझे उठने नहीं देते
मै देख रहा हूं विकास के असार को
किए वादों के नकार को
खैर अब जब मुकम्मल मिलना चाहिए
मुझे अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए
मेरे मन में उठ रही है
परिवर्तनों की धार
फिर भी मैं खामोश हूं
जैसे कोई क्रांतिकारी बीमार।।
-मौसिन विपु 
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13423 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7484 कविताएं

View Profile