विज्ञापन

मेरी तस्कीन का बन जाए हवाला शायर

belalqamarkhan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी तस्कीन का बन जाए हवाला शायर
        
                                                    
                            
शेर ऐसा भी कहो कोई मसीहा शायर

ऐ मेरी जान-ए-ग़ज़ल, ऐसे तो मायूस न हो
कोई तो होगा तेरा चाहने वाला शायर

तुम तसव्वुर हो, तख़य्युल हो, तुम्हीं ख़्वाब-ओ-ख़याल
तुम को पाकर के मुकम्मल हो अधूरा शायर

मसलहत रब की वही जाने मगर सोचता हूँ
कुछ तो है राज़ अगरचे है बनाया शायर

एक ख़मीदा सा बदन और मकीं हैं इतने
मैं हूँ और तुम हो और एक दरीदा शायर

इनसे ख़िदमत तो भला क्या ही सुख़न की होगी
ऐसे-वैसों पे जो लिखते हैं क़सीदा शायर

अपनी ग़ज़लों की क़सम खा के किया है वादा
कैसे तोड़ेगा मेरी जान भरोसा शायर

रूह तो एक है गर जिस्म जुदा हैं अपने
तुम हो दीवान मेरा, मैं हूँ तुम्हारा शायर

जब कि नफ़रत का अँधेरा है जहाँ में हर सू
ले के आया है मोहब्बत का उजाला शायर

लाख तल्ख़ी थी ज़माने से मगर ज़र्फ़ तो देख
फिर भी लिखता है मोहब्बत का मक़ाला शायर

अब कहाँ चाहने वाले हैं, कहाँ मैं हूँ, बिलाल
अब कहाँ कोई मुझे कहता है प्यारा शायर

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7459 कविताएं

View Profile