विज्ञापन

आजा कान्हा

Ashu Shekhawat

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ना रास रचाने से,
        
                                                    
                            
ना चक्र चलाने से।
यह धरा तो बच पायेगी,
एक तेरे आने से।

वृंदावन बस रह गया,
वेद पुराणों में।
आडम्बर बस रह गया,
हमारे जमाने में।

कूड़ा कचरा खातीं गैया,
तेरे जाने से।
यह धरा तो बच पायेगी,
एक तेरे आने से।

घर में गैया कोई न पालें,
कर दें क़साई के हवाले।
फिर कहते हैं, गाय बचाओ,
घर घर में हैं दो मूंह वाले।

खुद की खूब शान समझते,
श्वान घूमाने से।
यह धरा तो बच पायेगी,
एक तेरे आने से।
-आशु सिंह अमिट
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6957 कविताएं

View Profile