विज्ञापन

गया शहर

Ankit

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फल्गु नदी के किनारे
        
                                                    
                            
होते पिंडदान ढेर सारे
फल्गु नदी के तट पर
बसा है गया शहर
है यह बुद्ध का शहर
है यह ज्ञान का शहर
है यह उत्थान का शहर
बोधगया यहां हैं
बोधि मंदिर यहां है
गया का पुराना नाम
गयाजी हो गया नया नाम
है यह ऐतिहासिक शहर
है यह सांस्कृतिक शहर
है दक्षिणी बिहार की राजधानी
है यह बिहार की सांस्कृतिक राजधानी
है यह बिहार की धरती साहित्यिक राजधानी
है यहां पर्वत पठार
है यह ज्ञान का भंडार
है हिंदी मगही से गया को प्यार
आओ ना एक बार
देखो गया का चमत्कार
यहां आए सहज कुमार
है यहां गया जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन
होता यहां काव्य संध्या का मिलन
आइये ना हमारे गया में
बुद्ध के पावन छाया में।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
4 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all