विज्ञापन

कैसे कह दूं कि बयां की है सच्चाई मैने

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कैसे कह दूं कि बयां की है सच्चाई मैने
        
                                                    
                            
सिर्फ दिल में जो थी वो बात सुनाई मैंने
जाने कैसे ज़मीं से आसमां तक छाई है
एक वही बात जो खुद से भी छिपाई मैंने
कुछ तो दस्तूर निभाने का इरादा भी था
रुखसते वक्त असल बात बताई मैंने
चंद कतरे शोहरत के जिसे पीने को मिले
उसकी आंखों में भी देखी है खुदाई मैंने
हमें भी दुनिया की राहों पे चले जाना था
दूर मंजिल है जिसकी राह बनाई मैंने
कागजी आंखों से अश्क निकलते देखा
तेरी तस्वीर जब भी दूर हटाई मैंने
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6957 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13466 कविताएं

View Profile