विज्ञापन

‎हुआ लक्ष्य प्राप्त है जिनको, मिटने से मिट जाने तक।

Aman Pal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ‎ऐसे होगा वैसे होगा खुदा न जाने कैसे होगा
        
                                                    
                            
भय से भये भयातुर भारत के भाग्यविधाता।
‎कविता लेखन से आगे बढ़कर दर्शन को है,अपनाया
‎गौरतलब है यह भी कि पीएचडी में भी है मन भाया ।
‎सोच-सोच कर भ्रम में फंसते और नचाते आका
‎आज्ञा उनकी अनूदित करता मैं पढ़ता जाता।
‎पुनि-पुनि  मन आनंदित होता देख स्वप्न विधाता
‎मैं होऊँगा सरकारी निकायों का अधिष्ठाता
‎फिर पीछे मुड़कर देखा, तो शेष कुछ नहीं पाता ।
‎हाय! कैसे हैं, विस्मृत मन के स्मृत आका
‎आह! दुखमय होकर कैसे जलते
मानो नभ के स्वयं  पताका
‎विस्मय से भरकर ही सोचूँ,क्या होगी अगली आज्ञा
‎भाँति-भांति के आते दिखते,बौद्धिकता के नवविज्ञा
‎है क्लांत ,वह है मौन  खिचड़ी सी
‎नहीं कोई व्यंजन परिणत
‎जैसे खिचड़ी के बन जाने तक
‎यों आग आर्द्र पर निर्भर करती,
‎खिचड़ी के पक जाने तक 
‎ठीक समा वही है यह भी विचार के आने जाने तक
‎हुआ लक्ष्य प्राप्त है जिनको, मिटने से मिट जाने तक।
‎
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile