ऐसे होगा वैसे होगा खुदा न जाने कैसे होगा
भय से भये भयातुर भारत के भाग्यविधाता।
कविता लेखन से आगे बढ़कर दर्शन को है,अपनाया
गौरतलब है यह भी कि पीएचडी में भी है मन भाया ।
सोच-सोच कर भ्रम में फंसते और नचाते आका
आज्ञा उनकी अनूदित करता मैं पढ़ता जाता।
पुनि-पुनि मन आनंदित होता देख स्वप्न विधाता
मैं होऊँगा सरकारी निकायों का अधिष्ठाता
फिर पीछे मुड़कर देखा, तो शेष कुछ नहीं पाता ।
हाय! कैसे हैं, विस्मृत मन के स्मृत आका
आह! दुखमय होकर कैसे जलते
मानो नभ के स्वयं पताका
विस्मय से भरकर ही सोचूँ,क्या होगी अगली आज्ञा
भाँति-भांति के आते दिखते,बौद्धिकता के नवविज्ञा
है क्लांत ,वह है मौन खिचड़ी सी
नहीं कोई व्यंजन परिणत
जैसे खिचड़ी के बन जाने तक
यों आग आर्द्र पर निर्भर करती,
खिचड़ी के पक जाने तक
ठीक समा वही है यह भी विचार के आने जाने तक
हुआ लक्ष्य प्राप्त है जिनको, मिटने से मिट जाने तक।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X