{"_id":"6a89b5f86d0d9368d809abf0","slug":"jhansi-land-survey-in-hansari-lasted-four-hours-councilor-says-the-team-reached-no-conclusion-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हंसारी में चार घंटे तक चली भूमि की पैमाइश, पार्षद बोले- किसी नतीजे पर नहीं पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हंसारी में चार घंटे तक चली भूमि की पैमाइश, पार्षद बोले- किसी नतीजे पर नहीं पहुंची टीम
Sat, 22 Aug 2026 08:15 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:15 PM IST
नाला पाटकर आठ से दस मकान बनाने और फाइल गायब होने की शिकायत पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की। करीब चार घंटे तक टीम जांच-पड़ताल करती रही।
विज्ञापन
नगर निगम, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंसारी की एक कॉलोनी में नाला पाटकर आठ से दस मकान बनाने और फाइल गायब होने की शिकायत पर नगर निगम, राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की। करीब चार घंटे तक टीम जांच-पड़ताल करती रही।
स्थानीय पार्षद राखी सिंह परिहार की ओर से नाला पाटकर कब्जा करने की शिकायत नगर निगम में की गई है। पार्षद के मुताबिक बीते 10 अगस्त को नगर निगम और राजस्व विभाग की ओर से किए गए संयुक्त पैमाइश कराई जा चुकी है। इसमें आठ-दस मकानों नाले को पाटकर बनाने की पुष्टि हो चुकी है। इस पर भवनों पर निशान भी टीम ने लगवाए थे, जिसे कुछ लोगों ने बाद में मिटा दिए। आरोप लगाया कि संपत्ति विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से कई फाइलें इसी प्रकरण से जुड़ी गायब करवा दी गई हैं। नगर आयुक्त से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की।
वहीं, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शाम चार बजे तक जांच-पड़ताल चली। पार्षद का कहना है कि टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई और दोबारा नाप की बात कहकर चली गई। इस मामले में नगर आयुक्त आकांक्षा राणा का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।