फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: No 50cc vehicles, no driving licenses for teenagers

Jhansi: न 50 सीसी की गाड़ी होगी, न किशोरों के बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, विभाग आवेदन कर रहा निरस्त

Sat, 22 Aug 2026 07:56 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 22 Aug 2026 07:56 PM IST
सार
Register For Event

16 से अधिक और 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर हर दिन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन 50 सीसी तक की इंजन क्षमता का वाहन नहीं दिखाने की वजह से उनके आवेदन निरस्त हो जा रहे हैं।

विज्ञापन
Jhansi: No 50cc vehicles, no driving licenses for teenagers
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी। ऐसा ही कुछ 16 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके किशोरों के ड्राइविंग लाइसेंस मामले में हो रहा है। दरअसल, बिना गियर के दोपहिया वाहन के लिए जारी होने वाले 16 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किशोरों के ड्राइविंग लाइसेंस पर अघोषित रूप से रोक लग गई है।
विज्ञापन


विभाग का कहना है कि वर्तमान में 50 सीसी इंजन क्षमता के दोपहिया वाहनों का निर्माण बंद होने से ऐसे किशोरों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे। 16 से अधिक और 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर हर दिन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन 50 सीसी तक की इंजन क्षमता का वाहन नहीं दिखाने की वजह से उनके आवेदन निरस्त हो जा रहे हैं। शासन ने पूर्व में 50 सीसी तक इंजन क्षमता वाले बिना गियर के दोपहिया वाहनों को चलाने के लिए 16 वर्ष की आयु पूरी कर चुके किशोरों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के आदेश जारी किए थे। परिवहन विभाग ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश में मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा-4 का हवाला दिया गया है। इसमें प्रावधान है कि 50 सीसी तक की इंजन क्षमता वाले वाहन को 16 वर्ष की आयु पूरी करने वाला व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर चला सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 16 वर्ष की आयु पूरी कर चुके आवेदकों के स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए उनके स्वयं या परिवार के किसी सदस्य के नाम पंजीकृत 50 सीसी तक की इंजन क्षमता वाले वाहन पर ड्राइविंग टेस्ट (टेस्ट ऑफ कॉम्पिटेंस) कराया जाएगा। टेस्ट में सक्षम पाए जाने पर नियमानुसार लाइसेंस जारी किया जाएगा। किशोर ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन कर रहे हैं, लेकिन ड्राइविंग टेस्ट के दौरान आवेदन द्वारा 50 सीसी तक इंजन क्षमता के वाहन साथ न लाने के कारण विभाग ऐसे किशोर को अयोग्य घोषित कर लाइसेंस जारी करने से मना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल पहले ही बंद हुआ वाहनों का उत्पादन
परिवहन विभाग के मुताबिक, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) ने 28 जुलाई, 2021 को भेजे ई-मेल में बताया था कि उसकी सदस्य कंपनियां 50 सीसी से कम इंजन क्षमता वाले दोपहिया वाहनों का उत्पादन नहीं करती हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए विभाग ने 50 सीसी तक के वाहनों के संबंध में उपलब्ध कानूनी प्रावधान के अनुसार, लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए हैं।



एक महीने में 50 आवेदन निरस्त
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुजीत सिंह ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार 16 साल पूर्ण करने वालों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करता है। वर्तमान समय में ज्यादातर किशोर आवेदन कर रहे हैं, लेकिन ड्राइविंग टेस्ट के दौरान 50 सीसी तक इंजन क्षमता के वाहन न तो उनके परिवार के सदस्यों के नाम है और न वह इसका उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में 50 सीसी से अधिक क्षमता के वाहन साथ लाकर ड्राइविंग टेस्ट देने आ रहे किशोरों के लाइसेंस निरस्त किए जा रहे है। बीते एक महीने में करीब 50 आवेदन निरस्त किए गए हैं। 16 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके किशोर प्रतिदिन औसतन 1-2 आवेदन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed