फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GPS plan in Haryana Roadways buses stuck

Gurugram News: हरियाणा रोडवेज की बसों में जीपीएस योजना अटकी

Sat, 22 Aug 2026 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
GPS plan in Haryana Roadways buses stuck
2027 तक टली रोडवेज बसों की लाइव ट्रैकिंग योजना
विज्ञापन



इस साल बस रूट और अधिकृत बस स्टैंड होंगे ऑनलाइन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज की बसों में जीपीएस लगाकर उन्हें रेलवे की तर्ज पर लाइव ट्रैक करने की योजना फिलहाल अटक गई है। प्रदेश में इस साल रोडवेज बसों में जीपीएस सिस्टम लगाने की संभावना नहीं है। अब परिवहन विभाग की प्राथमिकता पहले सभी बस रूटों और अधिकृत बस स्टैंड की लोकेशन को गूगल मैप समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन उपलब्ध कराने की है। बसों में जीपीएस लगाने का काम अगले चरण में किया जाएगा और इसके लिए वर्ष 2027 तक का समय लग सकता है।

जीपीएस व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को मोबाइल पर बस की वास्तविक समय की लोकेशन देखने की सुविधा मिलने की उम्मीद थी। इससे यात्रियों को बस के आने का अनुमान लगाने में आसानी होती और बस स्टैंड या हाईवे पर लंबे समय तक इंतजार करने की परेशानी कम हो सकती थी। फिलहाल यह सुविधा शुरू नहीं होने से यात्रियों को बस के आने-जाने के समय के लिए पारंपरिक व्यवस्था पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन



परिवहन विभाग की ओर से सभी डिपो से बस रूटों और अधिकृत बस स्टॉप की सटीक लोकेशन और संबंधित डाटा मांगा गया था। शुरुआत में इसे जीपीएस प्रोजेक्ट की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब विभाग पहले रूट और बस स्टैंड को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। इससे यात्री ऑनलाइन यह पता कर सकेंगे कि कौन सी रोडवेज बस किस रूट से होकर गुजरती है और उनके नजदीक अधिकृत बस स्टैंड कहां है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम से रोजाना बड़ी संख्या में लोग रोडवेज बसों से दिल्ली-एनसीआर और प्रदेश के विभिन्न शहरों में सफर करते हैं। ऐसे में बसों की लाइव लोकेशन की सुविधा यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। हालांकि, बसों में जीपीएस डिवाइस लगाए बिना यात्रियों को यह जानकारी नहीं मिल सकेगी कि बस इस समय किस स्थान पर है और उनके नजदीक कितनी देर में पहुंचेगी। जीपीएस प्रोजेक्ट में देरी का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा, जिन्हें बस का इंतजार हाईवे या बस स्टॉप पर करना पड़ता है।



फिलहाल बसों में जीपीएस लगाने को लेकर विभाग की ओर से कोई आदेश नहीं है। यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डिपो के सभी बस रूट और अधिकृत बस स्टैंड की सटीक लोकेशन को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। बसों में जीपीएस लगाने को लेकर आगामी चरण में उच्च स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।
- गायत्री अहलावत, जीएम, हरियाणा रोडवेज, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed