{"_id":"6a8a059c04102006f90f5e95","slug":"ganesh-idol-falls-during-arrival-ceremony-in-mumbai-2-dead-5-injured-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में गणेश प्रतिमा के आगमन के दौरान हादसा: मूर्ति गिरने से दो की मौत, पांच लोग घायल; कैसे हुआ हादसा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में गणेश प्रतिमा के आगमन के दौरान हादसा: मूर्ति गिरने से दो की मौत, पांच लोग घायल; कैसे हुआ हादसा?
Sun, 23 Aug 2026 01:55 AM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:55 AM IST
मुंबई में गणेश प्रतिमा के आगमन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 'भुलेश्वरचा राजा' की प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना भुलेश्वर इलाके में हुई, जानिए कैसे हुआ हादसा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण मुंबई में शनिवार रात 'भुलेश्वरचा राजा' की गणेश प्रतिमा के आगमन कार्यक्रम के दौरान अचानक गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हादसा कब और कैसे हुआ?
अधिकारियों ने बताया कि हादसा रात करीब 10 बजे भुलेश्वर के जय अंबे चौक में कबूतरखाना के पास बलराम मर्चेंट रोड पर हुआ। प्रतिमा लाने के दौरान यह हादसा हुआ।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि, इनमें से दो लोगों की चोटों के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद मुंबई दमकल, पुलिस, यातायात पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और नगर निकाय के वार्ड कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
मृतकों-घायलों में कौन शामिल हैं?
अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायल पांच लोगों की पहचान वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), 5 साल की लावण्या गनेर, 7 साल की दिव्या गनेर और कुणाल काशिद (26) के रूप में हुई है। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल लोगों की हालत स्थिर है।
ये भी पढ़ें: 'मैं भी नहीं सुधर रहा हूं': पुणे के कार्यक्रम में नेहा राठौर की बात दोहराते दिखे राहुल गांधी; क्या-क्या कहा?
कैसे मनाया जाता है गणेशोत्सव?
मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में 10 दिन तक चलने वाला गणेशोत्सव सबसे बड़े और सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। इस त्योहार के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमाओं की पंडालों और घरों में प्राण प्रतिष्ठा की जाती हैं। वहां उनकी पूजा की जाती है।
मुंबई में एक दशक से ज्यादा समय से गणेश प्रतिमाओं को पंडालों तक लाने के लिए शोभायात्राएं निकाली जाती हैं। इन शोभायात्राओं में भक्ति संगीत, उत्सव और बड़ी भीड़ के बीच गणेश प्रतिमाओं को अलग-अलग पंडालों तक लेकर जाते हैं।