फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One lakh crore siphoned abroad via fake import orders; IT probe reveals nationwide network

धांधली: फर्जी आयात ऑर्डर से एक लाख करोड़ रुपये विदेश भेजे, आईटी जांच में देशव्यापी नेटवर्क का खुलासा

Sun, 23 Aug 2026 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 03:40 AM IST
सार
Register For Event

आगरा समेत कई शहरों में पांच दिनों तक 36 चार्टर्ड अकाउंटेंट और सीमावर्ती जिलों व राज्यों में स्थित 117 इकाइयों समेत 394 संदिग्ध संस्थाओं की जांच शनिवार को पूरी हो गई।

विज्ञापन
One lakh crore siphoned abroad via fake import orders; IT probe reveals nationwide network
demo - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आयकर विभाग की जांच में फर्जी आयात ऑर्डर के जरिये 1.02 लाख करोड़ रुपये विदेश भेजने का खुलासा हुआ है। आगरा समेत कई शहरों में पांच दिनों तक 36 चार्टर्ड अकाउंटेंट और सीमावर्ती जिलों व राज्यों में स्थित 117 इकाइयों समेत 394 संदिग्ध संस्थाओं की जांच शनिवार को पूरी हो गई। इसमें शेल कंपनियों के जरिये रकम भेजने की जानकारी सामने आई। साथ ही कारोबारियों, ट्रस्ट और शेल कंपनियों का नेटवर्क सामने आया।

विज्ञापन


जिन फर्मों के खातों से रकम भेजी गई, उनमें से अधिकांश ने आयकर रिटर्न दाखिल ही नहीं किया था। बेहद कम टर्नओवर भी दिखाया था। फर्जी पतों पर चल रही इन कंपनियों ने सॉफ्टवेयर आयात, लाॅजिस्टिक्स, कंसल्टिंग व फ्रेट पेमेंट जैसे कारण बताकर पैसा बाहर भेजा।
विज्ञापन


आगरा के ताजगंज निवासी सीए की ओर से जारी प्रमाणपत्रों और विदेशी लेन-देन से जुड़े दस्तावेज की विस्तृत जांच की जा रही है। नोएडा, जयपुर, उदयपुर व मुंबई में कई संस्थाओं की पहचान की गई, जिन्होंने हांगकांग व सिंगापुर की शेल कंपनियों में करोड़ों की रकम भेजी। विभाग की शुरुआती जांच में फर्जी धर्मार्थ ट्रस्टों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed