{"_id":"6a89fc05b0eb3e083003995a","slug":"policeman-threatened-to-issue-a-challan-after-refusing-to-let-someone-board-the-auto-rickshaw-without-paying-the-fare-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98586-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिना किराया दिए ऑटो में बिठाने से किया मना, पुलिसकर्मी ने चालान की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिना किराया दिए ऑटो में बिठाने से किया मना, पुलिसकर्मी ने चालान की दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में पुलिसकर्मी को बिना किराए दिए ऑटो में बिठाने से मना करने पर विवाद हो गया। ऑटो चालक का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसे चालान काटने की धमकी दी है। ऑटो की फोटो खींचने के साथ ही चालान कराने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गुरुग्राम के सेक्टर-56 रेपिड मेट्रो स्टेशन के पास बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यह वीडियो एक दिन पहले सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पुलिसकर्मी रेपिड मेट्रो स्टेशन के पास सवारी के इंतजार में खड़े एक ऑटो में बैठता है। ऑटो चालक पुलिसकर्मी से कहता है कि उसने पहले से एक यात्री की ऑनलाइन बुकिंग स्वीकार कर रखी है और उसकी सवारी आने वाली है। ऐसे में वह उसको नहीं ले जा सकता। चालक के मना करने पर पुलिसकर्मी ऑटो से उतर जाता है और अपने मोबाइल में ऑटो की फोटो खींचने लगता है। ऑटो चालक का आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मी पहले भी कई बार बिना किराया दिए मुफ्त में यात्रा कर चुका है। वीडियो में चालक यह भी दावा करता है कि यदि पुलिसकर्मियों को मुफ्त यात्रा न करने दी जाए तो वे ऐसे ही धमकी देते हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी की पहचान करके मामले के बारे में जानकारी ली जाएगी।