मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल मेस में खौलते तेल की कड़ाही पलटने से तीन छात्राएं झुलस गईं। घटना के बाद छात्रों ने मेस व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर हंगामा किया। रसोइए को पुलिस के हवाले कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से भैरव त्रिपाठी को दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थ तस्करी समेत आठ मामले दर्ज हैं। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर से अगवा कारोबारी को पुलिस ने महज आठ घंटे में बलिया से सकुशल बरामद कर लिया। यूपी पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। और पढ़ें
पूर्णिया में हवाई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मोती महल होटल के पास हुई फायरिंग के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने क्राइम सीन री-क्रिएट कर एक देशी कट्टा, कारतूस, बाइक और चार मोबाइल बरामद किए हैं। और पढ़ें
सीएम सम्राट चौधरी की सरकार अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए सरकारी योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार ने अपनी सोशल मीडिया नीति में थोड़ा बदलाव किया है। आइये जानते हैं इसके बारे में... और पढ़ें
जहानाबाद में एचआईवी/एड्स जागरूकता बैठक में अधिकारियों ने सड़क किनारे या मेलों में असुरक्षित तरीके से टैटू बनवाने और नाक-कान छिदवाने को लेकर लोगों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि संक्रमित सुई या उपकरण के दोबारा इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा हो सकता है। और पढ़ें
बाढ़ में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कंटेनर से टक्कर के बाद पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
मोतिहारी पुलिस ने हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और 10 मैगजीन बरामद हुई हैं। पुलिस अब हथियार तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। और पढ़ें
गयाजी में ऊर्जा विभाग ने सोलर लोन मेले का आयोजन कर लोगों को रूफटॉप सोलर योजना, सरकारी सब्सिडी और आसान बैंक लोन की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, तीन किलोवाट के सोलर प्लांट पर 98 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। और पढ़ें
समस्तीपुर में बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच और रिजल्ट की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की। और पढ़ें
औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड के लंगुराही पहाड़ी इलाके में संयुक्त सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने एक देशी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, नक्सलवाद के खात्मे के बावजूद जंगल-पहाड़ी इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। और पढ़ें
पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में महिला की हत्या और 45 हजार रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ही मां की हत्या कर वारदात को लूट का रूप देने की साजिश रची थी। आरोपी की निशानदेही पर खून लगा चाकू, कपड़े, मोबाइल और 89,650 रुपये बरामद किए गए हैं। और पढ़ें
वैशाली के हाजीपुर स्थित दिग्गी कला में ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि दी। और पढ़ें
Nitish Kumar: जब से नीतीश कुमार के समर्थकों ने उन्हें सुपर सीएम कहां है तब से वह लगातार सुर्खियों में हैं। आज बाहुबली अनंत सिंह उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंचे तो सियासी गलियारे में इस मुलाकात की खूब चर्चा होने लगी। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
बिहार के अरवल जिले में सरकारी स्कूलों के मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। नगर परिषद और सदर प्रखंड क्षेत्र के करीब 75 स्कूलों में एजेंसी के जरिए भेजे गए भोजन में कई जगह सब्जी के अंदर छोटे-छोटे सफेद कीड़े पाए गए। और पढ़ें
कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल सीमा से सटे बहरसाल दियारा में दो महिलाओं पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है और उसका मालदा में इलाज चल रहा है। और पढ़ें
बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे बीबॉस के उप निदेशक और मुजफ्फरपुर के पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह के पैतृक आवास समेत उनके भाई के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। और पढ़ें
भागलपुर में खुद को सीआईडी का डीएसपी बताकर नौकरी दिलाने और सरकारी विभागों में पैरवी कराने का झांसा देकर दर्जनभर से अधिक लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप मनोज वर्मा पर लगा है। कैंसर पीड़ित महिला सोनम भारती समेत दो महिलाओं ने इशाकचक और बाईपास थाने में केस दर्ज कराया है। और पढ़ें
Bihar Politics: राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार पर हमलावर हैं राज्य में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
भागलपुर समाहरणालय के मुख्य गेट के पास तातारपुर थाना पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे बताए जा रहे अधिवक्ता सुबोध कृष्ण दास को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें कथित तौर पर घसीटकर ले जाने को लेकर जिला विधिक संघ ने नाराजगी जताई। और पढ़ें
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु को लेकर ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल और जदयू सांसद अजय कुमार मंडल के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। बुलो मंडल ने सेतु के क्षतिग्रस्त होने को प्राकृतिक कारण बताया और कहा कि निर्माण कार्य तय समय पर होगा। और पढ़ें
समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी स्टेशन पर ट्रेन 1 घंटे 24 मिनट लेट होने से दलसिंहसराय के आरबी कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे करीब 70-75 छात्रों की परीक्षा छूटने का संकट खड़ा हो गया। इसी दौरान निरीक्षण के लिए पहुंचे सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित सरन ने छात्रों की परेशानी सुनी और उनके एडमिट कार्ड देखने के बाद उन्हें अपनी स्पेशल इंस्पेक्शन ट्रेन से विद्यापतिधाम तक जाने की अनुमति दी। और पढ़ें
बिहार के मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान की आड़ में चल रहे कथित शराब तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सकरा थाना क्षेत्र में PDS दुकानदार के घर में बने गोदाम से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। और पढ़ें
समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया गांव निवासी मजदूर रवि शंकर गिरी की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के भरण-पोषण के लिए करीब दो महीने पहले मुंबई गए रवि शंकर निर्माण स्थल पर शटरिंग का काम करते थे। और पढ़ें
बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार रात 13 वर्षीय किशोर मो. दिलशाद की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। न्यू अजीत पत्रकार रोड, बरौनी तारीखाना के पास उसका शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। और पढ़ें
प्रशांत किशोर ने विधायकों और अधिकारियों पर उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग और पढ़ें
Congress Party : इंदिरा भवन में जो सार्वजनिक रूप से हुआ, उसके बारे में सभी को पता है। लेकिन, कुछ बातें अलग से भी हुईं। यह बता रहा है कि कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त को भूली नहीं। नौ महीने के मंथन का परिणाम बाहर आएगा? और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा में एक युवती ने इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई दोस्ती के बाद प्रेम संबंध और राम जानकी मंदिर में शादी करने का दावा किया है। युवती का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद युवक उसे छोड़कर फरार हो गया और ससुराल वालों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। और पढ़ें
गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव में 18 वर्षीय नवविवाहिता पुतुल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उसका शव गांव के बाहर बरगद के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चा है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में मशरूम क्लस्टर के नाम पर लिए गए कर्ज और कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला एसडीओ पूर्वी के न्यायालय पहुंच गया है। 19 अगस्त को हुई पहली सुनवाई में छह जीविका दीदियों समेत दोनों पक्षों ने अपना पक्ष रखा। और पढ़ें
नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित केके यूनिवर्सिटी के कमला गर्ल्स हॉस्टल में एग्रीकल्चर की 18 वर्षीय छात्रा महक का शव उसके कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। सहरसा निवासी महक पांचवें सेमेस्टर में पढ़ रही थी। और पढ़ें
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपने कार्यकाल में पहली बार सुपौल का दौरा किया। उन्होंने छातापुर के बलुआ पंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। और पढ़ें