फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Panic at Motihari Engineering College: Cauldron of boiling oil falls on three female students Bihar News

Bihar: इंजीनियरिंग कॉलेज के मेस में बड़ा हादसा, खौलते तेल की कड़ाही पलटी, 3 छात्राएं झुलसीं; रसोइया हिरासत में

Thu, 20 Aug 2026 10:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 10:53 PM IST
सार
Register For Event

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल मेस में खौलते तेल की कड़ाही पलटने से तीन छात्राएं झुलस गईं। घटना के बाद छात्रों ने मेस व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर हंगामा किया। रसोइए को पुलिस के हवाले कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Panic at Motihari Engineering College: Cauldron of boiling oil falls on three female students Bihar News
हादसे में झुलसी इंजिनियरिंग कॉलेज के छात्राएं

विस्तार

मोतिहारी अभियंत्रण महाविद्यालय के हॉस्टल स्थित मेस में गुरुवार को नाश्ते के दौरान खौलते तेल की कड़ाही पलटने से तीन छात्राएं झुलसकर घायल हो गईं। हादसे के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्र-छात्राओं में आक्रोश फैल गया। मेस व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने संबंधित रसोइए को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

घायल छात्राओं की पहचान मोनाली कुमारी, मधु प्रिया और मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों छात्राएं नाश्ता करने के लिए मेस में पहुंची थीं। इसी दौरान गर्म तेल से भरी कड़ाही पलट गई और तेल उनके शरीर पर पड़ गया। हादसे में तीनों छात्राएं आंशिक रूप से झुलस गईं।घटना के तुरंत बाद कॉलेज प्रबंधन ने तीनों छात्राओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर तीनों को हॉस्टल वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन

घटना के बाद छात्राओं ने रसोइए पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि मेस में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि रसोइया गुस्से में आ गया और उसने गर्म तेल से भरी कड़ाही छात्राओं की ओर फेंक दी। हालांकि, रसोइए ने इस आरोप से इनकार किया है। उसका कहना है कि काम करने के दौरान अचानक उसका हाथ फिसल गया और कड़ाही छूट गई, जिससे यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने  हंगामा किया
हादसे की खबर फैलते ही हॉस्टल के अन्य छात्र-छात्राएं आक्रोशित हो गए। छात्रों ने मेस प्रबंधन और कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि मेस में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को समझाकर शांत कराया और रसोइए को पुलिस के हवाले कर दिया।



ये भी पढ़ें- झारखंड: JPSC विवाद में सरकार के खिलाफ बिगुल, रिफॉर्म मंच बोला- मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा आंदोलन

मामले की छानबीन शुरू
पुलिस ने रसोइए को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस छात्राओं के आरोप और रसोइए के बयान, दोनों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि कड़ाही दुर्घटनावश गिरी या उसे जानबूझकर छात्राओं की ओर फेंका गया। पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed