फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Traces of naxal found in forests weapons recovered aurangabad bihar police investigation

Bihar: नक्सलवाद खत्म, लेकिन जंगल में बाकी हैं निशान! औरंगाबाद में पहाड़ से पिस्तौल-पांच कारतूस बरामद

Thu, 20 Aug 2026 03:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 03:57 PM IST
सार
Register For Event

औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड के लंगुराही पहाड़ी इलाके में संयुक्त सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने एक देशी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, नक्सलवाद के खात्मे के बावजूद जंगल-पहाड़ी इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन
Bihar News: Traces of naxal found in forests weapons recovered aurangabad bihar police investigation
लंगुराही के जंगली-पहाड़ी इलाके से बरामद हथियार के साथ पुलिस टीम

विस्तार

केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार, 31 मार्च 2025 से देश में नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इसका असर भी देख जा सकता है। नक्सली जंगलों में नहीं दिख रहे हैं, लेकिन आज भी उनके कदमों के निशान पुलिस को जरूर मिल रहे हैं। ऐसे ही निशान बिहार पुलिस को औरंगाबाद के अति नक्सल प्रभावित रहे मदनपुर प्रखंड के आंजन थाना क्षेत्र में लंगुराही पहाड़ से मिले हैं, जहां से पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छोड़े गए हथियार बरामद किए हैं। हथियार बरामदगी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद भी पुलिस चला रही नक्सल विरोधी अभियान
औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने गुरुवार को दोपहर यहां बताया कि नक्सलवाद के सफाये के बावजूद पुलिस लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। अभियान का उद्देश्य औरंगाबाद जिले के नक्सल प्रभावित सुदूर जंगली-पहाड़ी इलाकों में फिर से नक्सलियों के पनपने की संभावना को पूरी तरह खत्म करना है।

विज्ञापन


अभियान के तहत बिहार पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवान नक्सल प्रभावित रहे जंगली-पहाड़ी इलाकों का चप्पा-चप्पा छान रहे हैं। इस दौरान नक्सलियों द्वारा जंगली-पहाड़ी इलाकों में बिछाई गई बारूदी सुरंगों की डी-माइनिंग कर जंगलों को सुरक्षित बनाया जा रहा है। अभियान में पुलिस को लगातार जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियार भी मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंगुराही के जंगली-पहाड़ी इलाके में मिले हथियार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि औरंगाबाद जिले में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार देर शाम तक बिहार पुलिस एवं सीएपीएफ की टीम द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान मदनपुर प्रखंड के आंजन थाना क्षेत्र के लंगुराही के जंगली-पहाड़ी इलाके से एक देशी पिस्तौल (कट्टा) और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हथियार बरामदगी को लेकर सुसंगत धाराओं के तहत आंजन (मदनपुर) थाना कांड संख्या-323/26 दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी है।



ये भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, कहा- बिहार को पुलिस स्टेट बनाना चाहते हैं सम्राट चौधरी

जारी रहेगा नक्सल विरोधी अभियान
एसपी ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान अभी जारी है और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान औरंगाबाद जिले के नक्सल प्रभावित रहे सुदूरवर्ती दुर्गम जंगली-पहाड़ी इलाकों को पूरी तरह सुरक्षित बनाए जाने तक निरंतर जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य किसी भी सूरत में जंगल-पहाड़ को नक्सलियों के लिए दोबारा सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed