Bihar News: अनियंत्रित बाइक कंटेनर से टकराया, पीछे से स्कार्पियो ने चढाया; एक की मौके पर मौत और दो गंभीर घायल
बाढ़ में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कंटेनर से टक्कर के बाद पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाढ़ अनुमंडल के पंचमहला थाना क्षेत्र के रामपुर डुमरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पंचमहला और मरांची थाना क्षेत्र की सीमा पर उस समय हुआ, जब एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग लखीसराय की ओर जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों लोग बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर बिंद टोली (सिमरिया) के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। बाइक सवार लखीसराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर डुमरा के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो बाइक सवारों को कुचलते हुए मौके से फरार हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में अमरेश महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अरविंद महतो और शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें- Bihar News: मां की हत्या कर रची लूट की कहानी! 45 हजार के लालच में बेटे ने उतारा मौत के घाट; पुलिस ने खोला राज
घटना की पुष्टि पंचमहला थाने के एडिशनल एसएचओ सुजीत कुमार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. इंदु ने की है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही फरार स्कॉर्पियो की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

एक्सीडेंट

एक्सीडेंट

एक्सीडेंट