फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news JehanabadA worm found in children's food at a government school caused chaos.

Bihar News: बच्चों की थाली में निकले कीड़े तो मचा हड़कंप! डरकर फेंक दिया खाना, 75 स्कूलों तक पहुंचा था भोजन

Thu, 20 Aug 2026 02:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 02:13 PM IST
सार
Register For Event

बिहार के अरवल जिले में सरकारी स्कूलों के मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। नगर परिषद और सदर प्रखंड क्षेत्र के करीब 75 स्कूलों में एजेंसी के जरिए भेजे गए भोजन में कई जगह सब्जी के अंदर छोटे-छोटे सफेद कीड़े पाए गए।

विज्ञापन
Bihar news JehanabadA worm found in children's food at a government school caused chaos.
सरकारी स्कूल में बच्चों की थाली में मिले कीड़े - फोटो : Bihar

विस्तार

बिहार के अरवल जिले में सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर परिषद और सदर प्रखंड क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों में बच्चों की थाली में परोसी गई सब्जी में छोटे-छोटे सफेद कीड़े मिलने से अफरा-तफरी मच गई। भोजन में कीड़े देखकर बच्चे डर गए और उन्होंने खाना खाने से इनकार करते हुए अपनी थालियां तक फेंक दीं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

करीब 75 स्कूलों में एजेंसी के जरिए पहुंचा था भोजन

जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद और सदर प्रखंड क्षेत्र के करीब 75 सरकारी स्कूलों में एजेंसी के माध्यम से मध्याह्न भोजन की सप्लाई की गई थी। स्कूलों में भोजन परोसने के दौरान कई जगह सब्जी के अंदर छोटे-छोटे सफेद कीड़े दिखाई दिए। बच्चों और रसोइयों की नजर जैसे ही सब्जी में मौजूद कीड़ों पर पड़ी, स्कूल प्रशासन ने तुरंत भोजन परोसना बंद कर दिया। कई बच्चों ने डर के कारण अपनी थाली में रखा खाना फेंक दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

सब्जी में कीड़े देखकर बच्चों ने फेंकी थाली

सैदपुर ढाबा प्राथमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खनकुलीपुर और उमैराबाद प्राथमिक विद्यालय समेत कई स्कूलों में इस तरह की शिकायत सामने आई है। बच्चों ने बताया कि वे रोज की तरह खाना खाने बैठे थे। जैसे ही उनकी थाली में सब्जी परोसी गई, उसमें छोटे-छोटे कीड़े दिखाई दिए। इसे देखकर बच्चे डर गए और खाना खाने के बजाय अपनी थालियां फेंक दीं। घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में भी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के साथ-साथ उसकी निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने शुरू कराई जांच

मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी असगर हुसैन ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अगर भोजन की गुणवत्ता में अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल जिन स्कूलों में भोजन को लेकर शिकायत सामने आई है, वहां इसकी आपूर्ति रोक दी गई है।

भोजन की गुणवत्ता और निगरानी पर उठे सवाल

सरकारी स्कूलों में बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्याह्न भोजन योजना चलाई जाती है। ऐसे में अरवल के स्कूलों में भोजन की सब्जी में कीड़े मिलने की घटना ने इसकी गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि भोजन में कीड़े किस स्तर की लापरवाही के कारण पहुंचे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों या एजेंसी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed