विज्ञापन

वो नाहक ही,यूं चिराग जलाने पे उतरे हैं।।

Yunush khan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रस्म-ए-तर्क-ए-ताल्लुक़,निभाने पे उतरे हैं।
        
                                                    
                            
मेरे ज़ख्मों को,वो नासूर बनाने पे उतरे हैं।।

नामुमकिन को, मुमकिन चाहते हैं देखना।
वो आस्मां को,जमीं से मिलाने पे उतरे हैं।।

अगरचे,हर मोड़ पर परखा है मुझे उन्होंने।
फिर भी, वो मुझको आज़माने पे उतरे हैं।।

मयखानों का रूख किये भी,मुद्दत हो गई।
वो मुझे आब-ए-चश्म , पिलाने पे उतरे हैं।।

अपने ही अक्स से,यूं डरने लगा हूं मैं अब।
क्यूं वो हर सिम्त,आइने लगाने पे उतरे हैं।।

तमाम उम्र का ग़म,वो यूं सौंपकर मुझको।
खुद तो , बज़्म-ए-तरब सजाने पे उतरे हैं।।

मेरे मुकद्दर में , अंधेरों के सिवा कुछ नहीं।
वो नाहक ही,यूं चिराग जलाने पे उतरे हैं।।

गुज़रा हुआ वक्त,याद करने से बचता हूं।
हां, वो मेरा माज़ी याद दिलाने पे उतरे हैं।।
-यूनुस खान
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7753 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8293 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile