कोई क्या हक़ अदा कर सका आपका,
किस क़दर है बड़ा मर्तबा बाप का।
सर झुकाते हैं अहल-ए-नज़र आज भी,
जब बयाँ हो कहीं तज़्किरा बाप का।
मेरी तक़दीर पर नाज़ हो भी अगर
उसमें शामिल है फ़ैज़-ए-दुआ बाप का।
मेरे किरदार की पाकीज़गी का सबब,
मेरी रग-रग में है रंग-ए-वफ़ा बाप का।
मैं कहाँ और कहाँ उनकी अजमत का हक़,
मेरी तहरीर में क्या बयाँ बाप का।
जिसकी निस्बत से मिलता है मुझको वक़ार,
मेरी पहचान है नाम-ए-नवा बाप का।
— वकील अहमद रज़ा