विज्ञापन

इन्हीं भावों के साथ जीवन का प्रत्येक क्षण जियो।

Vishwambhar Sati

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज प्रातः जब मैं उठा, मन डोल रहा था, कुछ बोल रहा था।
        
                                                    
                            
उड़ जाने दो मुझे क्षितिज के उस पार,
जहाँ न दुःख का साया हो, न सुख का वैभव, बस शांति ही शांति हो।
जहाँ सामाजिक ताने-बाने से दूर,
न भूत का भय हो, न भविष्य का भ्रम,
केवल आत्मा का निर्मल आलोक हो।"
पर मन का क्या! वह तो चंचल है।
क्षण भर में घर की देहरी से चाँद-सितारों की सैर करा देता है।
उसकी प्रकृति ही है हर पल बदल जाना।
इन्हीं उधेड़बुनों में कब समय बीत गया, मुझे पता ही न चला।
तभी फ़ोन की घंटी बजी—"एक अंतिम यात्रा में जाना है।"
सहसा मैं घबरा गया, मन भीतर तक टूट गया।
कौन? कैसे? क्या हुआ? प्रश्नों का सैलाब उमड़ पड़ा।
अभी तो उसके जाने का समय न था, फिर यह अकाल विदा क्यों?
श्मशान पहुँचा तो देखा—चेहरों पर मौन था, आँखों में शोक था,
और जीवन की चमक मानो कहीं खो गई थी।
जो जीने की तमन्ना थी, वह भी उस धधकती चिता के साथ राख होती प्रतीत हुई।
संध्या को जब घर लौटा, दिन की घटना जैसे धुंधली पड़ चुकी थी।
अब मन में दूसरी चिंताएँ थीं—बीमा की किस्त, बच्चों की पढ़ाई, और रबी की बुआई।
यही सोचता रहा—यह सब कैसे होगा?
तभी लगा—श्मशान का वैराग्य क्षणिक होता है। कुछ पल के लिए मन रोता है,
फिर जीवन अपनी गति से हमें वापस बुला लेता है।
जीवन तो चलने का नाम है, भला यह कब ठहरता है?
इसलिए जब तक साँसें हैं, भाव और प्रेम से जीओ।
न किसी को दुःख दो, न किसी से दुःख लो। ईश्वर साथ है, और सदा साथ रहेगा।
इन्हीं भावों के साथ जीवन का प्रत्येक क्षण जियो।
— विश्वम्भर प्रसाद सती
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7698 कविताएं

View Profile

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile