विज्ञापन

चलते-चलते कब ज़िंदगी की शाम हो जाए।

Vishwambhar Sati

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हिमालय की गोद में एक गाँव,
        
                                                    
                            
पूस की एक सुबह,
भीतर-बाहर,
बर्फ की मोटी चादर के बीच,
मेरा हुआ था जन्म,
ऐसा मेरी माँ कहती थी।
घर छोटा था पर मन बड़ा,
शुरुआती दौर कठिन था पर हौसला बुलंद।
बचपन मासूम था पर डगर कठिन।
कभी भरपेट खाना तो कभी भूखे सो जाना।
उजालों-अंधेरों, धूप-छाँव में,
मैं बढ़ रहा था जीवन के राहों में।
कौब, नारायण बगड़ और फिर कर्णप्रयाग,
मैं था मंज़िलों की तलाश में।
जीवन लहरों की तरह,
एक क्षितिज से दूसरे क्षितिज तक, हिलोरें खाते,
बढ़ रहा था आगे।
कर्णप्रयाग मार्ग से, मैं पहुँचा था श्रीनगर,
शिक्षा का केंद्र, संस्कृति का था नगर।
रात-दिन, सुबह-शाम,
कठिन परिश्रम आया था काम।
विद्या वाचस्पति की उपाधि हासिल करके,
पहुँचा था मैं मुकाम पे।
पर डगर अभी भी कठिन थी पनघट की,
क्योंकि मुझे आजीविका की तलाश थी।
तब एक सुनहरा पल आया,
मैंने निश्चित मुकाम पाया।
धूप-छाँव की तरह जीवन गतिशील था,
और मैं पत्थरों पर लकीर खींचने में मशगूल था।
डी.लिट् की उपाधि हासिल कर,
एक और मंज़िल मैंने पाई थी।
पर मन तो बस में कहाँ था,
मुझे तो मंज़िलों की तलाश थी।
श्रीनगर से मध्य प्रदेश, अफ़्रीका, और फिर चीन होकर,
मैं मिज़ोरम पहुँचा था।
जीवन के स्वर्णिम पल,
मैं मशगूल था।
यज्ञ में, कर्मों की आहुति,
मैंने पा ली थी उच्चतम अनुभूति।
माँ सरस्वती के आशीष के साथ,
मैं पहुँचा था वरिष्ठतम की ओर।
कल का तो पता नहीं था,
फिर भी हौसला बुलंद था।
इल्म इस बात का भी था कि
चलते-चलते कब ज़िंदगी की शाम हो जाए।
- विश्वम्भर प्रसाद सती
22 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile