हे मृगनयनी चंचला, तुम कितना मन को भाती हो,
फूलों की पंखुड़ियां बिखरे, तुम जब ऐसे मुस्काती हो,
कल कल बहते झरनों जैसी , जीवन में रस बरसाती हो
बिन बोले ही नजरों से तुम, कितनी बातें कह जाती हो
- विनोद गुप्ता।