बागों में फल दिखे तो कंकड़ उठाइये
इज़्ज़त का डर अगर है थमकर उठाइये
टेबल पे रख दिया है ये दिल निकलकर
ले जा रहे हैं आप तो कहकर उठाइये
ज़ालिम हैं बड़े दिल को मेरे लूटने वाले
चोरी है उनके घर तो जमकर उठाइये
दुनियाँ ने कर दिया है आग़ाज़-ए-बग़ावत
क्यों देर है फिर आप भी पत्थर उठाइये
गर काम नहीं आ रहा है आपकी शोहरत
भोले के नाम का फिर जंतर उठाइये
~विनीत सिंह