मैं सदियों से बेड़ियों में था, एक रोज़ आज़ाद कर देना चाहिए था ना।
मुझे मिली है मौत हर रोज़, मुझे तो बोहोत पहले ही सम्भल जाना चाहिए था ना।
और ये मोहब्बत कहाँ से मेरी जिंदगी में दाख़िल हुई, उसने मेरी इजाज़त तो लेनी चाहिए थी ना।
मुझे मेरे ही हाथों से अपना गला काटना पड़ा, किसीने तो सज़ा ए मौत सुनानी चाहिए थी ना।
और क्या मिला मुझे रोज़ मर कर भी, कुछ तो कर गुजरना चाहिए था ना।
ख़ुदा को मुझसे कोई लगाव नहीं, ये मालुम होते ही खुद ख़ुदा बन जाना चाहिए था ना।
मेरी नफ़रत ने मुझसे सब कुछ छीन लिया, कम से कम मेरा ईमान तो मेरे पास रखना चाहिए था ना।
ख़ुदा को भी झुका दिया एक रोज़, मुझे किसीने तो रोकना चाहिए था ना।
मेरी कविताओं पर पूरा हक है मेरा, किसीने तो हक जताना चाहिए था ना।
मेरी मजबूरी ही रही लिखना, कभी तो पढ़ना चाहिए था ना।