याद आने का कोई न कोई बहाना ढूँढ लेते हो तुम,
रोज़ मेरे अक्स का स्टेटस क्यों लगाते हो तुम।
ख़ामोशी में भी छुपा लेते हो हज़ारों बातें,
लफ़्ज़ों के पर्दे में खुद को क्यों छुपाते हो तुम।
रात भर जागती हैं पलकें किसी इंतज़ार में,
ख़्वाबों में भी साथ निभाने का वादा निभाते हो तुम।
दुनिया से कहते हो कि अब कोई राब्ता नहीं,
फिर भी हर शाम अपना हाल-ए-दिल सुनाते हो तुम।
— विकास त्रिपाठी 'विक्की'