डोर पकड़कर आत्मज्ञान की
जाने दो अब जाने दो
उस ओर जहाँ है सच मेरा
मुझे कल ख़ुद को दिखलाने दो
जो बीत गया वो सपना था
जो आज मिला वो अपना है
जो नहीं मिला वो मिलेगा कल
मुझे सोच सोच पछताने दो
अब डूब के अपने आतम में
मुझे अमृत को पी जाने दो
इससे पहले ये देह ढले
मुझे भवसागर तर जाने दो
-विजय बाराबंकवी