विज्ञापन

थोड़ा तस्वीरें उतारने का शौक है, ये जगह दिखाई दे दी।

वैदेही वनवास

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इस सदन की चारदीवारी में दरख्त फूट पड़े,
        
                                                    
                            
जिसमें पीपल से लेकर नीम तक उग आए है।
टुक टुक इसके नीचे बैठे इसकी छाँव में,
कुछ बेजुबान देखा करते है कि कोई तो आयेगा।
इधर बहुत कम लोगों का आना जाना रहता है,
और उजाड़ बढ़ता ही जाता है, बढ़ता तो क्या बहुत ही।
चारदीवारी फ़लांग कर कुछ बच्चे कभी उतर आते है,
पर वो सदन के अंदर जाने का प्रयास नहीं करते है।
यहां बैठकें कहते है कि बहुत शानदार हुआ करती थी,
और देश का भविष्य यहां पला करता था।
धूल फांक रही बहुत ही पुरानी गाड़ियां और साधन,
बिना ईंधन ही आज भी आग लगाने का प्रयास करती है।
आज भी इस सदन की नक्काशी का जवाब नहीं,
ऐसी की बिना बोले सबको छुप कर दिया करते थे।
अंदर घुमावदार सीढ़िया है, चढ़ते ही चक्कर आ जाए,
व्यक्ति क्या सोचकर आया था, सब भूल जाए।
बाहर का बड़ा बरामदा, जिसमें व्यक्ति खुद को खोजता है,
और कुछ हो उससे पहले ही खुद को अलग कर देता है।
सदन के अंदर कमरे ही इतने और आलीशान है,
की व्यक्ति दूसरों को नींद में लाने कि देरी नहीं करता है।
सदन की महिमा बहुत समय तक गाती जाती रही,
देश की सरकार यही से तो आती जाती रही।
जब मैने अंदर मौजूद चौकीदार को आवाज दी,
तो उसने कहा कि यहां रहने को आए हो क्या।
मैने कहा नहीं बस ऐसे ही खिंचा चला आया,
थोड़ा तस्वीरें उतारने का शौक है, ये जगह दिखाई दे दी।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7768 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile