यहां कोई प्रहरी नहीं, नहीं विशाल परकोटे यहां,
मशाले अंधेरे को चीरती दिखती नहीं कभी यहां।
जागते रहने का मंत्र सदा ही यहां सोया रहता है,
काल कोठरी की दीवारों पर दिन रोता रहता है।
संदेश यही की कब यहां से निकाले जाओगे,
या यहां कभी सबकी तरह सूली पर लटका दिए जाओगे।
बढ़ आए है करज मेरे और कुन्तल फैले हर और,
खुरच दिया मैने सबकुछ बन गया अब आदमखोर।
एक रोज ले जाया जाता है, बचे हुए जश्न मनाते है,
पर बारी तो आने वाली है, इसलिए आगे भी बढ़ते जाते है।
सलाखें गहनों की तरह पड़ी है, और पीड़ा इसका श्रृंगार,
कर्मों के इस खेल में ये क्या बह गया यहां अपार।
कोई दोषी है तो कोई निर्दोषी, और कोई असमंजस में,
देखते है, हंसते है, रोते है, सोते है, जीते है संघर्ष में।
ये है निर्वास मेरा, दोष इतना ही कि देशभक्ति मैने दिखाई,
देश के अंदर के शत्रुओं को मैने ओकात बताई।