विज्ञापन

कुछ तुम अपनी समझ से जोड़ो, कुछ मैं घटाऊँ अनुभव से।

वैदेही वनवास

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            है कौन नहीं यहाँ अव्यय, बस उसको व्यय कर दिया जाता है,
        
                                                    
                            
अगर व्यय नहीं करते तो ये ब्रह्मांड शायद ही भार ढो पाता है।
जुड़ते को घटाया जाता है, तो कभी गुणा करके बढ़ाया,
ये तो गणित ही यहाँ ऐसी है, जिसे कोई नहीं समझ पाता है।
कभी शून्य से शुरू होकर, अनंत तक पहुँच जाते हैं,
कभी भरे हुए अंकों में भी, खुद को रिक्त ही पाते हैं।
किसी के हिस्से भाग आया, कोई गुणा होकर भी रह गया,
जिसने सब कुछ जोड़ लिया, वो भीतर से घटता रह गया।
लगती उम्र बढ़ती जाती है, और घटने को घटना कहते हैं,
कुछ लम्हे जीवन जोड़ते हैं, कुछ उम्र घटा देते हैं।
न लाभ सदा लाभ रहता है, न हानि सदा हानि होती है,
कभी हार में जीत छिपी होती, कभी जीत भी बेमानी होती है।
हर प्रश्न का उत्तर हो, यह आवश्यक तो नहीं होता,
कुछ अनसुलझे सवालों से ही, जीवन का अर्थ संजोता है।
आओ साथ मिलकर ढालें, इस गणित को नए सिरे से,
कुछ तुम अपनी समझ से जोड़ो, कुछ मैं घटाऊँ अनुभव से।
44 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7753 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8293 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile