अब ना रिश्तों में मिठास रही,
ना पहले जैसी सजावट है।
सबका खुद से रिश्ता नाता,
दिखती सिर्फ बनावट है।
मन में सबके दस्तक देती,
बस..यादों की आहट है ।
अब ना रिश्तों में मिठास रही,
ना पहले जैसी सजावट है।
चेहरे की है रंगत फीकी,
आँखों मे सिर्फ दिखावट है।
मतलब का है दामन सबका,
अपनेपन में झिलमिलाहट है।
हसतें खिलते चेहरे थे तब,
अब कहां मुस्कुराहट है।
अब ना रिश्तों में मिठास रही,
ना पहले जैसी सजावट है।