विज्ञापन

ये डायरी मेरी दोस्त और यही मेरी जिंदगानी है।

Vanshika Gautam

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी पहली दोस्त बहुत खास है,
        
                                                    
                            
रहती हमेशा मेरे साथ है।
खोल देती हूँ जिसके आगे मैं अपने जज़्बात,
वो डायरी ही छुपाती है मेरी हर एक बात।

मेरी पहली दोस्त मेरी डायरी है,
जो हमेशा मुझे सहज रहना सिखाती है।
बिना कुछ कहे, बिना कुछ जताए,
वो मुझे ख्वाबों का आसमां दिखाती है।

जब मन में होती हैं उलझनें,
तब यही मुझे रास्ता बताती है।
न कभी ये मुझे सताती है,
बस पन्नों से अपना प्यार जताती है।

कुछ लोग कुछ वक्त के लिए,
ज़िंदगी में आते हैं,
और बस यादें बनकर रह जाते हैं।
तब समझ में आता है,
कि बस ये कुछ पलों का नाता है।

तब एहसास होता है,
कि ये कलम, ये किताबें,
और ये डायरी ही हमारी सच्ची साथी है।
बस मेरी भी यही कहानी है,
ये डायरी मेरी दोस्त और यही मेरी जिंदगानी है।

- वंशिका गौतम
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7759 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile