श्वेत सख्त तनु शोभित
मन मौन वेदना जल से सिंचित।
किंतु चैतन्य चित्त लिए शंख
प्रभु चरणों में पूर्ण समर्पित।
बोलता नहीं स्पंदित हृदय
बैठा शांत खूब धैर्य पीए।
भूले जब मधुमय पीड़ा अपनी
जागृति गूंजे स्वर में उसके कितनी?
सांसें सुख की कहां अभिलाषी
जानती जीवन निमिष निर्झर कहानी।
कंठ से स्फुटित उज्ज्वल नाद
करता उत्साहित ऊर्जा का विस्तृत दान।
ध्वनि लहर नील नभ चूमें
उर का कण-कण ईश को ढूंढें।
स्वर्ग की सीढ़ी पर धर पग
लौटे प्रेम सुधा रस लेकर संग।
- वंदना अग्रवाल 'निराली '